नीम सिर्फ एक पेड़ का नाम नहीं है, बल्कि सेहत का भी खजाना है। लेकिन शायद ही आपको पता हो कि नीमआपके आंतरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ बाहरी सुंदरता के लिए भी बहुत फायदेमंद है। नीम आपकी मदद कर सकता है चाहे आपको पिंपल्स, ब्लैकहेड्स या फाइन लाइन्स की समस्या हो या डेंड्रफ या हेयरफॉल से परेशानी हो। नीम की पत्तियों का इस्तेमाल घरों में कई तरह से किया जाता है। लेकिन जरूरत इसके गुणों को समझने और इसका उपयोग करने की है। इसलिए आज हम आपको नीम के पत्तों के गुणों के बारे में बताने जा रहे हैं।
दांतों के लिए फायदेमंद है नीम के दातुन : –
नीम के दातुन हमारे दांतों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। नीम टूथपेस्ट माउथफ्रेशनर का काम करता है, जिससे मुंह की बदबू से राहत पाई जा सकती है। इसके इस्तेमाल से हम अपने दांतों को मजबूत बना सकते हैं। इसके लिए, बाजार में मिलने वाले दातुन की बजाय नीम के पेड़ से तोड़े गए दातून का तुरंत उपयोग करना अधिक उचित है।