मोटापा या वजन का बढ़ना आज के समय में लोगों का सबसे बड़ा प्रॉब्लम बन गया है। इससे न सिर्फ भारत में ही बल्कि ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देशों में भी लोग पीड़ित हैं। वैसे आमतौर पर तो मोटापा बढ़ने की सबसे बड़ी वजह खानपान है। लोग सादा खाना खाने के बजाय फास्ट फूड या बहार के खाने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं, जो वजन बढ़ाने या मोटापे का सबसे बड़ा कारक है। आप लोग ये तो आप जानते ही होंगे कि मोटापा उच्च कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर जैसी कई समस्याओं को भी अपने साथ लेकर आता है। आजकल काफी लोग ऐसे भी हैं, जो मोटापा कम करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते रहते हैं, लेकिन फिर भी उनका वजन कम नहीं हो पाता है।
ऐसे में हम आपके लिए कुछ घरेलू उपाय लेकर आए हैं, जिन्हें आजमाकर आप मोटापे की समस्या से निजात पा सकते हैं।
Table of Contents
बढ़ा हुआ पेट कम करने के उपाय
1. एक ग्लास हल्के गरम पानी में एक चम्मच काली मिर्च पाउडर, चार चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिला रोज सुबह पीने से वजन कम होता है। वहीं खाली पेट सुबह में गरम पानी में नींबू निचोड़ कर उसमें एक चम्मच शहद मिला कर रोज पीने से भी वजन कम होता है।
2. पत्तागोभी वजन कम करने के लिए काफी फायदेमंद होता है। गोभी के पत्ते उबाल कर उसे खाने से वजन जल्द से जल्द कम होने लगता है।
3. खाने से पहले टमाटर का सूप पीने से या कच्चे टमाटर खाने से भी वजन कम होता है।
4. वजन कम करने के लिए हरी पत्ती वाली सब्जियों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए । इनमें कई औषधिएं गुण मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।
5. जिनका वजन काफी अधिक हो उन्हें सुबह का नाश्ता मध्यम मात्रा में लेना चाहिए। दोपहर का खाना भर पेट खाना चाहिए क्योंकि दोपहर के समय पाचन तंत्र सबसे ज्यादा सक्रिय होता है।
6. रात का खाना सोने से 3-4 घंटे पहले खा लेना चाहिए । रात के समय पाचन तंत्र काफी धीरे काम करता है इसलिए खाना जल्दी नहीं पचता। रात का खाना कम कैलोरी वाला होना चाहिए।
7. खाना हमेशा देर तक चबा कर ही खाना चाहिए। इससे शरीर का वजन नियंत्रित रहता है।
8. खाना हो सके तो थोड़ा गरम कर के ही खाएं। गरम खाना ठंडे खाने के मुक़ाबले ज़्यादा जल्दी पचता है।
9. दिनभर में थोड़ा-थोड़ा करके पानी पीते रहना चाहिए ताकी खाना पचता रहे। भोजन को पचाने के लिए पानी की बहुत जरूरत होती है। हालांकि खाना खाते समय पानी नहीं पीना चाहिए।
10. बासी या एक दिन पहले का बचा हुआ खाना न खाएं। इसके अलावा प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने से बचें। इससे बहुत अधिक वजन बढ़ता है।
वजन कम करने के लिए फिजीकल वर्क करें | Exercises for weight loss
1. नियमित व्यायाम करें. दिन में 20 से 40 मिनट ब्रिक्स वॉकिंग (तेज चाल चलें) करें.
2. वजन कम करने और उसे मेंटेन करने के लिए एरोबिक एक्सरसाइज़ सबसे बेस्ट है.
3. 8 घंटे की नींद लें- नींद शरीर के कार्यों और पाचन में सहायता करती है। यह शरीर के सामान्य चपापचय दर को बनाए रखने में मददागार होती है।
4. एक्सरसाइज के दौरान हाईड्रेट रहें यानी खूब पानी पिएं।
5. खाना खाने के बाद दातों को साफ करें या माउथफ्रेश का सहारा लें क्योंकि इससे आपको कुछ और खाने की इच्छा नहीं जगेगी।
6. योग (yoga for weight loss) का नाम सुन लोगों का लगता है कि ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। हल्का-फुल्का योग करने से भी आप वजन कर सकते हैं। बस इसकी एक शुरुआत होना जरूरी है।
7. तनाव से भी बढ़ता है वजन- ऐसे में आप मैडिटेशन करें, इससे आप तनाव पर नियंत्रण रख सकते हैं, क्योंकि शरीर में कुछ हॉर्मोन्स तनाव में बढ़ते हैं जो वजन बढ़ाने का काम करते हैं।
8. ज्यादा देर एक जगह टिककर बैठने से बचें।
वजन कम करने के लिए इन्हें खाने से बचें
1. मैदा और उससे बने प्रोडक्ट्स जैसे ब्रेड, नूडल्स, मैकरॉनी और पास्ता को रेगुलर ना खाएं।
2. फैट और कोलेस्ट्रोल रिच फूड को कम खाएं. बाकि अंडे, डेयरी प्रोडक्ट्स, मक्खन, घी, वनस्पती और नारियल तेल का इनटेक रखें।
3. मीठा या चीनी को कम खाएं।
4. स्वीट्स से बचें- जैसे कि गुड़, मिठाई, केक, पेस्ट्री में उर्जा की मात्रा अधिक होती है। इनके बजाय फल खाने की आदत डालें।
5. मीठे फल खाने से बचें- फल खाएं लेकिन ज्यादा मीठे फल जैसी- चीकू, लीची, केला, अंगूर और शरीफा खाने से बचें।
6. नमक कम मात्रा में खाएं।
7. कृत्रिम शुगर का सेवन बंद करें।
8. देर रात खाना खाने से बचें।
9. स्वाद-स्वाद में जरुरत से ज्यादा न खाएं यानि ओवरइटिंग से भी बचें।
ध्यान रहे –
1. जब भूख लगी हो तो प्रॉपर खाना खाएं। कहने का मतलब यह है कि खाने का विकल्प ना ढूंढें। जंक फूड और तली-भुनी चीजों से दूरी बनाएं। इससे वजन कम होगा।
2. जो भी खा रहे हैं उसे पचाना और बर्न करना बहुत जरूरी है वरना यह चर्बी के रूप में हमारे शरीर में जमा हो जाएगा जो आगे जाकर मोटापे का रूप ले लेगा। इसलिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करें और अपना लाइफस्टाइल सुधारें।
3. हेल्दी खाएं, ज्यादा वसा वाली चीजों से दूरी बनाएं।
4. रोजाना सुबह गुनगुने पानी के साथ शहद लें। इससे महिलाओं को फिर से अपने पुराने आकार में आने में मदद मिलेगी।
5. दूध का जब भी सेवन करें तो बिना चीनी के करें। कोशिश रहे कि दूध बिना मलाई का हो। इससे भी वजन कम होगा।
6. खाने (food for weight loss ) में काली मिर्च, नींबू, पुदीना जैसी चीजें खाएं। पपीता भी खा सकती हैं। इन चीजों में विटामिन सी की मात्रा होती है जो चर्बी को बर्न करने में मदद करती है और इससे वजन भी कम हो जाता है।
7. कोशिश करें कि कच्चा सलाद और कच्ची सब्जियां ज्यादा से ज्यादा खाएं। इसका फायदा ये होगा कि जरूरी पोषक तत्व तो मिलेंगे ही साथ ही इससे पेट ज्यादा वक्त तक भरा रहेगा। इसकी वजह से आप खाना कम खाएंगे और वजन कंट्रोल में रहेगा।