गन्ना का रस बनाने की विधि। गन्ने का रस बनाने का तरीका (How To Make Sugarcane Juice At Home)

 गर्मियां शुरू होते ही हमारा गला सूखने लगता हैऔर कुछ ठंडा पीने का मन करने लगता है. यदि ऐसे में हमें गन्ने का रस मिल जाए तो फिर बात ही क्या. गन्ने का गर्मियों में सबसे ज्यादा बिकता है क्योंकि यह केवल स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी काफी लाभदायक होता है जिसमें प्राकृतिक तौर पर मीठा पाया जाता है.

अक्सर हम गर्मियां शुरू होने के साथ ही जगह जगह पर ताजा गन्ने के रस का स्टॉल देखते हैं जहां पर बहुत ही सस्ते दामों पर हमें अपनी प्यास बुझाने के लिए इसका एकदम फ्रेश और स्वादिष्ट रस मिल जाता है जिसको पीने से ना तो हमारा पेट बढ़ता है और ना ही हमें मीठे से होने वाली परेशानियों का सामना करना पड़ता है. क्योंकि गन्ने का रस कैलोरी लैस होता है जिसको पीने से हमारा फैट नहीं बढ़ता और हम एकदम फिट बने रहते हैं.


गन्ने का रस बनाने का तरीका



गन्ने का रस घर में कैसे बनाएं | गन्ने का रस बनाने का तरीका?

गन्ने का जूस। Ganne ka juice घर में बनाना थोड़ा मुश्किल है लेकिन नामुमकिन बिलकुल भी नहीं है। अगर आप घर में बना हुआ गन्ने का जूस (ganne ka juice) पीना चाहते हैं तो आप को थोड़ी मेहनत तो करनी पड़ेगी। घर पर गन्ने का जूस दो तरह से बनाया जा सकता है।

 

घर में गन्ने का रस बनाने का पहला तरीका

अगर आपके घर में ऐसी जूस की मशीन मौजूद है जिसमें जूस निकालते समय कचड़ा अलग हो जाता है और जूस अलग हो जाता है तो आपके लिए गन्ने का जूस  निकालना चुटकी का काम है।

1.       सबसे पहले गन्ने को ऊपर से छीलें। गन्ना छीलते समय ध्यान रखें की ऊपर का छिलका निकल जाय क्योंकि गन्ने का छिलका सख्त होता है।

2.       अब गन्ने को छोटे- छोटे टुकड़े में काट ले ।

3.       अब अदरक को भी छोटे- छोटे टुकड़े में काट कर रख लें।

4.       गन्ने और अदरक के टुकड़े को जूस की मशीन में डालें और जूस निकलने दें।

5.       अब निकले हुए गन्ने के जूस को गिलास में डालें। इसमें आप नींबू का रस या फिर पुदीना भी डाल सकते हैं।

 



घर में गन्ने का रस बनाने का दूसरा तरीका

अगर आपको घर में जूस की मशीन उपलभ्द नहीं है तो आप यह दूसरा तरीका अपना सकते हैं।

1.      सबसे पहले गन्ने के ऊपर का  छिलका छील ले । गन्ना छीलते समय ध्यान रखें की ऊपर का छिलका निकल जाय क्योंकि गन्ने का छिलका सख्त होता है।

2.       अब गन्ने को  छोटे- छोटे टुकड़े काट कर ब्लैंडर में डालें।

3.       इसमें सही मात्रा में पानी डालें और ब्लैंड करें।

4.       ब्लैंड करने के बाद गन्ने का गुद्दा (कचरा)और liquid मिलेगा।

5.       अब एक गिलास लें और उस पर छलनी रखें।

6.       अब छलनी के ऊपर ब्लैंड किया हुआ गन्ने का mix Juice डालें और हाथ से दबाएं।

7.       हाथ से दबाने पर नीचे गिलास में गन्ने का जूस (ganne ka juice) निकलेगा।

8.       ऐसे ही अच्छे से सारा जूस निकाल लें।

9.       गिलास में निकले जूस में नींबू का रस या फिर पुदीना डालें।

10.   गन्ने का रस तुरंत पी सकते हैं या फिर ठंडा करने के बाद भी पी सकते हैं।

Leave a Comment